इस तारीख को होगा Shivraj मंत्रिमंडल का विस्तार, 22 मंत्री लेंगे शपथ!

खबर है कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार होने जा रहा है । आपको बता दें फिलहाल शिवराज के मंत्रिमंडल में पांच मंत्री हैं जिसमें से तीन बीजेपी के और दो सिंधिया समर्थक हैं। तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत। अब शिवराज सिंह चौहान ने फैसला किया है कि वह मई के पहले हफ्ते में ही मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। खबरें हैं कि इस संबंध में वह राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात कर चुके हैं। और बहुत जल्दी यानि कि लॉक डाउन खुलते ही 4 से 6 तारीख के बीच दिल्ली जा सकते हैं । मंत्रिमंडल की लिस्ट पर आलाकमान की मुहर लगने के बाद वह बहुत जल्द मध्य प्रदेश लौटकर मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। जिसकी दूसरी खेप में तकरीबन 22 मंत्री शपथ ले सकते हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 22 पहले के पांच मंत्रियों को मिलाकर होगी या नए 22 मंत्री शपथ लेंगे।

(Visited 220 times, 1 visits today)

You might be interested in