प्रदेश में विवादित बयानों का दौर शुरू हो चुका है। और सभी पार्टियों के नेता एक के बाद एक विवादित बयान दे रहे हैं। इसी बीच शिवराज सिंह के करीबी माने जाने वाले विदिशा भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जादौन ने भी विवादित बयान दे दिया है। राकेश ने कहा है कि अगर आप लोकसभा चुनावों में भाजपा को वोट देते हैं। तो पार्टी केन्द्र के साथ-साथ प्रदेश में भी अपनी सरकार बना लेगी। और शिवराज सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो कमलनाथ खुद ही प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करेंगे। इसके अलावा जादौन ने कमलनाथ सरकार को कपटनाथ सरकार भी बताया। आपको बता दें कि हाल ही में शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह चौहान को विदिशा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाने की मांग को लेकर राकेश सुर्खियों में आए थे।