कैलाश जोशी से मिलने पहुंचे शिवराज

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की तबियत इन दिनों काफी खराब चल रही है। दो दिन पहले जोशी को गंभीर अवस्था में भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को जोशी का हालचाल जानने के लिए पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर अस्पताल पहुंचे। इन नेताओं ने लंबे समय से बीमार कैलाश जोशी का हाल चाल जाना और उनसे बात की। जोशी से बात करते समय शिवराज काफी व्यथित नजर आए। आपको बता दें कि हाल ही में शिवराज के पिता का देहांत हुआ है और कैलाश जोशी राजनीति में शिवराज से काफी वरिष्ठ नेता हैं।

(Visited 121 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT