इंदौर के संजीवनी सेवा संगम में उस समय खुशियां फैल गई। जब इटली के एक दंपति ने 6 साल के राज को गोद लेने का फैसला किया। राज मानसिक रूप से कमजोर है और शायद इसी वजह से उसके माता पिता उसे संजीवनी सेवा संगम में छोड़ गए थे। पर हॉलीवुड फिल्म लायन की तरह राज की जिंदगी भी बदली और कारा के पोर्टल पर इटली के एक दंपति ने राज की फोटो पसंद की। जिसके बाद दंपति इंदौर आए और राज को गोद ले लिया। इस दंपति को राज के आईक्यू लेवल कम होने से भी कोई दिक्कत नहीं है। बल्कि उनका कहना है कि उनके यहाँ ऐसी सुविधा है। जिससे बच्चों का आईक्यू लेवल बढ़ाया जाता है। वहीं राज को गोद लेने के दौरान उसकी नई मां राज को गोद में लेकर ही बैठी रही। जबकि उसके भाई पूरे समय उसके मजे लेते रहे।