लोकसभा चुनाव का एलान, ये हैं तारीखें

रविवार को चुनाव आयोग ने शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी लोकसभा चुनाव से संबंधित जानकारी मीडिया से साझा की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने मीडिया को संबोधित किया। अरोड़ा ने बताया कि 2019 के लोकसभा चुनाव भी 7 चरणों में होंगे। जिनका पहला चरण 11 अप्रैल दूसरा, चरण 18 अप्रैल, तीसरा 23 अप्रैल, चौथा चरण 29 अप्रैल, पांचवा चरण 6 मई, छठवां चरण 12 मई और सातवां चरण 19 मई को होगा। जबकि मतों की गणना 23 मई को की जाएगी। साथ ही अरोड़ा ने बताया की चुनाव की तारीखें निर्धारित करने में आयोग ने त्योहारों और परीक्षाओं का भी ध्यान रखा है। जिसके चलते रात में 10 बजे से 6 बजे तक लाउड स्पीकर पर बैन लगाया गया है। इस बार 10 लाख पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे जो कि 2014 में 9 लाख थे। साथ ही इस बार के चुनावों में ईवीएम पर उम्मीदवारों की फोटो भी बनी रहेगी ताकि वोटरों को मतदान करने में सुविधा हो। अबकी बार चुनाव में उम्मीदवारों को पैन कार्ड रखना भी जरूरी होगा। साथ ही आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के चुनाव एक ही चरण में पूरे किए जाएंगे। गौरतलब है कि चुनावों की घोषणा के साथ ही आचार सहिंता लागू हो गई है। जिसके चलते राजनीतिक दलों को एक दायरे में रहकर प्रचार करना होगा।

(Visited 30 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT