छिंदवाड़ा में नकुलनाथ के सामने भाजपा खेलेगी ये नया दांव?

और एक ताजे घटनाक्रम में जानकारी लगी है कि छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा सीट से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के विधायक रह चुके मनमोहन शाह बट्टी अब भाजपा की ओर से छिंदवाड़ा लोकसभा के उम्मीदवार होंगे। शनिवार को इसकी घोषणा हो सकती है। सूत्रों की मानें तो बट्टी भाजपा में शामिल होकर छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। मनमोहनशाह बट्टी छिंदवाड़ा ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश के आदिवासी इलाकों में काफी पॉपुलर नेता हैं और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं बल्कि 2018 के विधानसभा चुनावों में अमरवाड़ा विधानसभा सीट से बीजेपी के कैंडीडेट को पछाड़कर दूसरे नंबर पर भी रहे थे। जानकारों का कहना है कि मनमोहनशाह बट्टी को उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने कांग्रेस के सामने तगड़ा दांव खेला है। छिंदवाड़ा आदिवासी बहुल इलाका है और अगर मनमोहनशाह बट्टी का वोट बैंक और बीजेपी का अपना जनाधार जुड़ जाएगा तो नकुलनाथ को हराने में कोई मुश्किल नहीं होगी।

(Visited 229 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT