BSP विधायक रामबाई के पति पर 25000 का इनाम

लेडी दबंग के नाम से मशहूर पथरिया विधायक रामबाई परिहार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बसपा विधायक के पति गोविंद सिंह और देवर पर भी कांग्रेस नेता देवेन्द्र चौरसिया की हत्या के आरोप हैं। और फिलहाल दोनो ही फरार चल रहे हैं। जिसके चलते पुलिस ने दोनो के सिर पर पहले 10-10 हजार का इनाम भी रखा था। पर अपराधों की संख्या और फरारी के चलते पुलिस ने इनाम की संख्या बढ़ाकर 25 हजार कर दी है। पुलिस के इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि गोविंद सिंह के अलावा रामबाई के लिए भी मुश्किलें बढ़नी तय है। और आशंका जताई जा रही है कि अगर रामबाई के पति पर हत्या के आरोप साबित होते हैं। तो रामबाई के लिए अपना विधायक का पद बचाना भी मुश्किल होगा।

(Visited 77 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT