मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह चौहान का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। प्रेमसिंह चौहान काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। पिता के निधन की खबर मिलते ही शिवराज सिंह दिल्ली जाने का कार्यक्रम कैंसिल करके मुंबई के लिए रवाना हो गए। प्रेमसिंह चौहान के निधन पर देश के कई नेताओं ने शोक जताया है। एमपी के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी ट्वीट करके शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेमसिंह चौहान के निधन पर शोक जताया है।