नाई था शेर तो पुलिस निकली सवा शेर , ऐसे की दुकान बंद

लॉक डाउन तोड़ने की खातिर लोग क्या-क्या नहीं कर रहे । कभी छुपते छुपाते घूमने निकल रहे हैं तो कभी कंटेनर रो में छुपकर अपने शहर वापसी की कोशिश कर रहे हैं। पर इंदौर में जो एक नाई ने किया वह तो समझ ही की हद ही हो गई । इस नाई ने अपना सलून चलाने के लिए दुकान तो नहीं खुली लेकिन छत पर ही पूरी दुकान सजा ली। मामला इंदौर के विजय नगर का है जहां मकान मालिक के साथ सांठगांठ करके नाई मोहन अपनी दुकान चला रहा था छत पर ही लोगों की हजामत हो रही थी कटिंग और शेविंग का काम भी जारी था। पुलिस को इस बात की भनक लगी तो ड्रोन कैमरे को भेजकर सारी तस्वीरें उतारी उसके बाद कंट्रोल रूम सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने वहां पर कार्रवाई की और लॉक डाउन का इस तरह से उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार कर लिया।
बाईट तहज़ीब काजी थाना प्रभारी विजय नगर
मामला इसलिए ज्यादा गंभीर है क्योंकि पिछले दिनों खरगोन में नाई की दुकान से 6 लोग कोरोना संक्रमित हो गए । जिसके बाद यह साबित हो चुका है कि नाई की दुकान में जाना भी बीमारी को न्योता देना है उसके बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं जिसकी वजह से पुलिस को इस तरह की कदम उठाने पड़ रहे हैं।

(Visited 177 times, 1 visits today)

You might be interested in