PM Modi को ट्वीट कर एक मां ने मांगी मदद. Railway ने पहुंचा दिया ऊंटनी का दूध

मुंबई में रहने वाली एक महिला ने अपने साढ़े तीन साल के बेटे के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई. और मदद का एक ट्वीट किया. इसके बाद जो हुआ उससे वो महिला भी चौंक गई होगी. रेलवे ने उनके घर रेल के जरिए बीस लीटर दूध पहुंचा दिया. पर ये दूध ऊंटनी का था. दरअसल महिला ने लिखा था कि मेरा साढ़े तीन साल का बेटा आटिस्टिक है. जिसे फूट एलर्ज के चलते ऊंटनी का दूध ही दिया जा सकता है. कृपया राजस्थान से मेरे बेटे के लिए दूध भिजवाने का कष्ट करें. बस ये ट्वीट पढ़ कर पीएम मोदी ने तुरंत निर्देश जारी किए. और महिला के घर बीस लीटर ऊंटनी का दूध पहुंच गया

(Visited 46 times, 1 visits today)

You might be interested in