रायसेन में निकला रमाकांत भार्गव का विजय जुलूस

रमाकान्त भार्गव ने कहा कि पूरे देश में मोदी जी की लहर है और विदिशा संसदीय क्षेत्र की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। मैं क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। रायसेन कलेक्टर एस प्रिया मिश्रा ने दिया रमाकान्त भार्गव को निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र दिया इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ.गौरीशंकर शेजवार, सिलवानी विधायक एवं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत,युवा नेता मुदित शेजवार,और बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव का रायसेन नगर में विशाल विजय जुलूस निकाला गया इसमे सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए,बहीं जगह-जगह रमाकांत भार्गव का स्वागत किया गया। देर रात तक विजय जुलूस नगर की सड़कों पर निकलता रहा और देर रात स्थानीय महामाया पर जाकर समाप्त हुआ।

(Visited 168 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT