राकेश सिंह ने शिवराज सरकार पर लगाए 22 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप

कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव ने मध्यप्रदेश की पूर्ववर्ती शिवराज सरकार पर 22 हजार करोड़ के घोटाले के आरोप लगाए हैं। इंदौर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए राकेश सिंह यादव ने आरोप लगाया कि शिवराज सरकार के समय स्टांप वेंडरों की नियुक्ति और स्टांप पेपर बेचने में 22 हजार करोड़ की कालाबाजारी हुई है। राकेश सिंह यादव का आरोप है कि बीजेपी के शिवराज शासन के दौरान 25000 से ज्यादा स्टाम्प वेंडरों को लाइसेंस दिए गए थे। इन स्टांप वेंडरों ने स्टांप की कमी बताते हुए एक एक स्टांप पर 20 फीसदी से ज्यादा दाम वसूले। यानी 100 रुपए का स्टांप 120 रुपए में बेचा गया। राकेश सिंह के मुताबिक पिछले 15 सालों में 22 हजार करोड़ से ज्यादा के घोटाले को अंजाम दिया। राकेश सिंह ने सीएम कमलनाथ को लेटर लिखकर इस पूरे मामले की शिकायत की है और जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की है। राकेश सिंह ने आम जनता से भी अपील की है कि स्टांप पर निर्धारित फीस ही चुकाएं।

(Visited 157 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT