देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं और देश भर में जनप्रतिनिधियों को एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करने का कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न हुआ। इस दौरान सेंधवा में क्षेत्र के पूर्व विधायक और कैबिनेट मंत्री रहे अंतर सिंह आर्य के घर पर भाजपा का मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में देश में चल रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और पार्टी के हित में कैसे काम किया जाए कैसे कार्यकर्ता बूथ को मजबूत बनाएं। इन सभी बातों को लेकर प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।