कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा पर सज्जन सिंह ने किया पलटवार

देवास पहुँचे कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। इस दौरान सज्जन सिंह ने येदियुरप्पा के बयान पर पलटवार भी किया है। सज्जन सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी को अपने कार्यकलाप पर भरोसा नहीं है, अपनी नीतियों पर भरोसा नहीं है और सेना के जवानों के कंधे पर राजनीति की बंदूक रखकर चलाना चाहते हैं,,,,,,भारतीय जनता पार्टी हर मुद्दे पर फेल हुई है और पूरा देश कांग्रेस की तरफ आशा भरी दृष्टि से देख रहा है। कांग्रेस ने अभी तीन राज्यों को जीता है और अब दिल्ली की बारी है।

(Visited 88 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT