बड़वाह में एक साथ दौड़ी 14 बैलगाड़ियां

बड़वाह के माचलपुर में संत सिंगाजी मण्डली ने गुरुवार को बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों से 14 बैल जोड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बैल
300 मीटर की दौड़ करीबन पांच सेकेण्ड में पूरी कर रहे थे। इस दौरान आयोजन को देखने के लिए आसपास के हजारो लोग शामिल हुए। बच्चों के लिए यह प्रतियोगिता किसी मनोरंजन से कम नही थी। कार्यक्रम के संचालक शिवराम केवट और राहुल शिवजी पटेल ने बताया कि भारतीय परम्परा को कायम रखने के लिए मण्डल इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित करवाता है, यह कार्य्रकम का तृतीय वर्ष है। वहीं कार्यक्रम के अत में विजेता जोडि़यों को पुरुष्कार भी दिए गए।

(Visited 77 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT