दिल्ली से स्कॉच लेकर लौटे परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
मध्यप्रदेश के परिवहन विभाग को दिल्ली में मिला अवार्ड परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ने लिया स्कॉच अवार्ड भोपाल में पत्रकारों को दी जानकारी
मध्यप्रदेश के परिवहन विभाग को दिल्ली में प्लेटिनम स्कॉच अवार्ड दिया गया है। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भोपाल में पत्रकारों को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि परिवहन मंत्री गोविंद सिंह खुद यह अवार्ड लेने दिल्ली गए थे और वे ये स्कॉच अवार्ड लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश के परिवहन विभाग को बेहतरीन काम करने के कारण ये अवार्ड मिला है। ये अवार्ड ITC टूल्स के जरिए डिजिटलाइजेशन के लिए दिया गया है। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को E-प्रशासन, ई-सेवा, ई-गवर्नेंस के रूप में 3 E कल्चर को लागू करने के लिए यह अवार्ड दिया गया है। दिल्ली से स्कॉच अवार्ड लेकर आए गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि आने वाले दिनों में इन सेवाओं को और बेहतर करने का काम किया जाएगा।