उज्जैन में फिर दिखा सिंहस्थ का नजारा, विदेशी साध्वियों ने किया स्नान

नीलगंगा सरोवर पर सिंहस्थ का नजारा गंगा दशमी पर दिखा शाही स्नान का नजारा विदेशी साध्वी भी पहुंची डुबकी लगाने
उज्जैन में गंगा दशमी के मौके पर एक बार फिर सिंहस्थ जैसा नजारा देखने को मिला। बड़ी संख्या में नागा साधु और साध्वियां नीलगंगा सरोवर में स्नान के लिए पहुंचे। बैंड बाजों के साथ साधुओं का भव्य चल समारोह निकला। ये चल समारोह नीलगंगा चौराहे से होकर नीलगंगा पड़ाव स्थल तक पहुंचा और जयकारों के साथ साधुओं ने डुबकी लगाई। जूना अखाड़े और रामानंदी अखाड़ों के साधुओं के अलावा कई अन्य सन्यासियों और साधुओं ने गंगा दशहरे पर स्नान का पुण्य लाभ लिया। इस मौके पर कई विदेशी साध्वियां भी स्नान के लिए पहुंचीं।

(Visited 100 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT