विभाग बंटवारे के बाद congress ने ली Scindia समर्थकों पर चुटकी

कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए सिंधिया समर्थक तुलसीराम सिलावट के लिए कहा जा रहा था कि उन्हें उप मुख्यमंत्री पद से नवाजा जाएगा। लेकिन जैसे ही विभागों का बंटवारा हुआ कांग्रेस को निशाना लगाने का एक मौका और मिल गया। क्योंकि तुलसीराम सिलावट को जल संसाधन विभाग सौंपा गया है। जबकि कहा जा रहा था कि उनके पुराने अनुभव को देखते हुए कम से कम स्वास्थ्य मंत्रालय तो उन्हें मिलेगा ही। लेकिन वह बीजेपी के विश्वासपात्र नरोत्तम मिश्रा को सौंपा गया है और अभी के समय में स्वास्थ्य मंत्रालय सबसे ज्यादा अहमियत रखता है। ऐसे में कांग्रेस ने यह ट्वीट कर तुलसीराम सिलावट पर तंज कसा है।

(Visited 1168 times, 1 visits today)

You might be interested in