पतंजलि ने लॉन्च की कोरोना की दवा. बाबा रामदेव ने किया सात दिन में कोविट 19 के मरीज को ठीक करने का दावा

कोरोना काल में पंतजलि ने राहत की खबर सुनाई है. मंगलवार को पतंजलि की कोरोना किट लॉन्च हुई है. पंतजलि की ओर से बाबा रामदेव का दावा है कि इससे सात दिन में सौ प रतिशत कोरोना मरीज ठीक हुए हैं. क्लीनिकल ट्रायल में दवा शतप्रतिशत कारगर साबित हुई है. दवा का नाम है कोरोनिल और दूसरी दवा का नाम है श्वासरि.
पतंजलि के संस्थापक योगगुरू बाबा रामदेव ने कहा कि दवा का नाम कोरोनिल औऱ श्वासरि है. जिसका क्लीनिकल ट्रायल 280 मरीजों पर किया गया है. और पूरी रिसर्च के बाद इसे विकसित किया गया है. बाबा रामदेव के मुताबिक इस दवा से तीन दिन में 69 प्रतिशत तक मरीजों ने रिकवर किया और निगेटिव से पॉजीटिव हो गए. और सात दिन में सौ फीसदी मरीज ठीक हो गए. योगगुरू ने ये दावा भी किया कि इस दवा के ट्रायल के लिए सभी जरूरी अनुमतियां संबंधित अधिकारियों से ले ली गईं थीं.

(Visited 42 times, 1 visits today)

You might be interested in