congress neta ने लिखी बड़ी बात, CM Shivraj को बताया आतंकी Kasab

ट्विटर पर अचानक ट्रेंड करने का लगा शिवराज पनौती. प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों पर अकेले जुटे हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान को पनौती करार दिया गया. हालांकि ये ट्रेंड कुछ ही घंटे चल सका. पर इस बीच आया कांग्रेस नेता का एक ट्वीट सुर्खियों में आ गया. जो पनौती से भी एक कदम आगे निकल गए. और शिवराज की तुलना कसाब से कर डाली. कांग्रेस नेता श्रीनिवास तिवारी के नाती और रीवा से लोकसभा चुनाव लड़ चुके सिद्धार्थ तिवारी ने लिखा कि विंध्य कोरोना मुक्त था. जहां शिवराज जी ने भद्दी हरकत की है. क्या ये कोरोना आतंकवाद नहीं. शिवराज स्वयं कसाब की भूमिका में हैं. इंदौर के पॉजीटिव पत्थरबाजों को पहले सतना और फिर कोरोना पॉजीटिव मिलने पर उन्हें रीवा में भर्ती कराने पर सिद्धार्थ ने ये ट्वीट किया. कांग्रेस ने भी इस मामले में ट्वीट कर निशाना साधा औऱ सीएम पर महामारी फैलाने का इल्जाम लगाया. खैर आरोप प्रत्यारोप तो राजनीति में चलते रहते हैं पर इस तरह एक प्रदेश के मुखिया की तुलना कुख्यात आतंकी से करना कहां तक सही है.

(Visited 90 times, 1 visits today)

You might be interested in