झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब लोगों को राशन सामग्री का.वितरीत किया गया

आगर मालवा – करोना वायरस महामारी के चलते कलेक्टर एस पी द्वारा लोगो से अपील की जा रही है की आप लोग सभी अपने घरो मे रहे और प्रशासन का सहयोग करे तभी हम आप इस महामारी से बच सकते है विजय प्राप्त कर सकते है। प्रशासन आप के साथ है यदि किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी हो तो हमारे हेल्प नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है जो हमने जारी किये है हमारी टीम आप के साथ है।

आज इसी को लेकर कलेक्टर संजय कुमार एवं पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह व एस डी एम महेन्द्र सिंह कवचे एवं प्रशासनीक टीम रावण बल्डी झुग्गी बस्ती पहुची जहा पर गरीब असहाय निराश्रितों नागरिकों को राशन सामग्री आटा दाल वितरण किया बच्चो को बिस्किट के पेकेटो का भी वितरण किया गया एवं साथ ही कलेक्टर द्वारा संबंधित सभी अधिकारीयो को निर्देशित किया कि राशन आदि की व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे इसमे कोई भी कमी न आऐ और कोई भी गरीब भुखा न रहे ।

(Visited 55 times, 1 visits today)

You might be interested in