महत्वपूर्ण बैठक से क्यों गायब रहीं सांसद प्रज्ञा ठाकुर?

नगरीय निकाय चुनाव के लिए भोपाल को दो धड़ों में बांटने की तैयारी. अप्रत्यक्ष प्रणाली से महापौर का चुनाव. मध्यप्रदेश सरकार के इन फैसलों के खिलाफ बीजेपी में रणनीति तैयार की जा रही है. जिसकी बैठक बीजेपी दफ्तर में हुई. इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह समेत सारे विधायक मौजूद रहे. लंबी चर्चा भी हुई. कोई नहीं दिखा तो वो थीं भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर. जिन्हें इतने संजीदा मुद्दे पर हो रही बैठक में शामिल होना जरूरी नहीं लगा. मामला पूरे प्रदेश का ही नहीं उस सीट का भी था जहां से वो जीत कर संसद पहुंची हैं. लेकिन उससे जुड़ी बैठक में वो गैरमौजूद रहीं. हालांकि पार्टी के नेता उनका बचाव ही करते नजर आए.

(Visited 31 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT