आईपीएस मीट के दौरान बड़े तालाब पर टला बड़ा हादसा

राजधानी भोपाल में चल रही आईपीएम मीट के दौरान वॉटर स्पोटर्स आयोजन में बड़ा हादसा टल गया. राजधानी के बड़े तालाब में आईपीएस अधिकारियों व परिजनों से भरी एक नाव पलट गई. हालांकि लाइफ जैकेट पहनने के चलते बड़ा हादसा टल गया. साथ ही सेफ्टी गार्ड भी तत्काल अधिकारियों को बचाने के लिए पहुंच गए .स्थानीय सूत्रों के मुताबिक जो बोट पलटी थी. सभी ने सुरक्षा के चलते लाइफ जैकेट पहनी हुई थी .
जैसे ही हादसा हुआ, सुरक्षा बल और सेफ्टी गार्ड पानी के बीच पहुंच गए और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला. सूत्रों के मुताबिक नाव में ज्यादा लोग सवार हो गए थे. इसी के चलते यह बड़ा हादसा हुआ .

(Visited 75 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT