प्रियंका के साथ रूम शेयर करेंगे सिंधिया

MP कांग्रेस के नेता और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मिशन उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी है। सिंधिया को लोकसभा चुनावों के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। सिंधिया को AICC में प्रियंका गांधी के साथ दफ्तर आवंटित किया जा चुका है। दोनों को एक ही रूम दिया गया है। यह वही कमरा है जिसमें राहुल गांधी बतौर पार्टी उपाध्यक्ष बैठते थे। मंगलवार को कमरे के बाहर प्रियंका गांधी की नेम प्लेट लगाई गई थी वहीं बुधवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया की नेम प्लेट भी लग गई और सिंधिया ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना के साथ कामकाज भी संभाल लिया है।

(Visited 64 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT