मिलिए सलमान खान के अनोखे फैन से

कुरवाई बिजली विभाग के कॉल अटेंडर को सलमान खान की फिल्मों का चस्का लग गया है। अटेंडर महोदय हर समय भाई की फिल्में देखने में व्यस्त रहते हैं। उनकी व्यस्तता का आलम यह है कि जब भी क्षेत्र में बिजली की कटौती होती है महोदय फोन का रिसीवर साइड में रख देते हैं ताकि कोई फोन लगाकर उनके फिल्म देखने में बाधा न डाल सके। वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर जब पत्रकार मौके पर पहुँचे तो किसी कर्मचारी की बजाय गायों ने बिजली ऑफिस में उनका स्वागत किया। जिसके बाद बिजली ऑफिस की हालत देखकर पत्रकार भी हैरान रह गए। पर कुरवाई के बिजली विभाग की यह हालत और कर्मचारियों का यह रवैया वाकई चिंताजनक है।

(Visited 50 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT