शिवराज पहुंचे मृतक बच्चों के घर

चित्रकूट में हुई दुखद घटना के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार देर रात बच्चों के घर पहुंचे…..और परिजनों को सांत्वना दी साथ ही इस घटना की न्यायिक जांच की बात कही….मौके पर मौजूद लोगों ने सद्गुरु सेवा ट्रस्ट के कर्मचारियो के द्वारा पुलिस के साथ लाठीचार्ज करने की शिकायत भी पूर्व मुख्यमंत्री से की….वहीं जप्त वाहनों पर भाजपा के झण्डे लगें होने और इस मामले में भाजपा के बजरंगदल के पदाधिकारी के शामिल होने की बात पर शिवराज आईजी चंचल शेखर पर जमकर बिफरे….उन्होंने कहा अपराधी की कोई जाति कोई धर्म कोई पार्टी नहीं होती, जब कुछ नही मिला तो भाजपा का नाम लेकर मुद्दा घुमाया फिराया जा रहा है….आपको बता दें कि आज शिवराज सतना में निकाले जाने वाले मौन जुलूस में हिस्सा लेंगे….

(Visited 57 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT