वसूली भाई ने युवक को बनाया बंधक

भोपाल के मालवीय नगर में एक कंपनी ने लोन की रिकवरी के लिए युवक सहित घर को सील कर दिया। दरअसल इंडिया इंफोलेंट फाइनेन्स लिमिटेड कंपनी की टीम ने रिकवरी के लिए एक व्यक्ति का घर सील किया था। पर इस दौरान घर में एक युवक सोता रह गया। और रिकवरी टीम ने उसे भी घर के अंदर ही सील कर दिया। जिसके बाद से युवक पिछले 24 घंटे से घर में ही फंसा है। और घरवालों की माने तो वह भूखा ही घर के अंदर कैद है। वहीं घर के मालिक रमेश चंद्र बचानी का कहना है कि कंपनी ने 1 मार्च तक की मोहलत दी थी पर उससे पहले ही घर सील कर दिया।

(Visited 86 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT