पत्रकार पर हमले का हुआ विरोध

पूरे मध्यप्रदेश में पत्रकारों पर हमले लगातार बढ़ रहे हैं और बीती रात सागर जिले के रहली में पत्रकार विकास चौरसिया और उनके परिवार पर 15 से 20 लोगों ने जानलेवा हमला किया था। ,जिसमें विकास चौरसिया सहित उनके परिवार को गंभीर चोटें आई थी। जिसके विरोध में जैसीनगर तहसील के सभी पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा । इस ज्ञापन में दोषी व्यक्तियों तुरंत को गिरफ़्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही पत्रकारों को सुरक्षा दी जाने की बात भी कही गई।

(Visited 53 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT