शिकार करने गया था, जंगल में ऐसी हालत में मिला

छिंदवाड़ा के सोमाढाना के जंगल में पुलिस ने एक युवक की लाश बरामद की है। युवक को शरीर में गोली लगने के निशान मिले हैं। घटना स्थल पर पुलिस को भरमार बंदूक और छर्रे भी मिले थे जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है की यह युवक जंगली सूअर का शिकार करते हुए युवक खुद की बंदूक की गोली का शिकार हो गया है। टीम ने घटना स्थल पर मिले सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। युवक का नाम सुकरलाल बताया गया है जो ग्राम डुंगरिया का रहने वाला था।

(Visited 68 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT