सिंगरौली पुलिस ने पकड़ा 3लाख 70हजार का गांजा

सिंगरौली में पुलिस ने SDOP एलडी सिंह के निर्देश पर देवरा गांव में छापा मारकर खेत से अवैध गांजे के 128 पेड़ जब्त किए हैं। गांजे का वजन 37 किलो 500 ग्राम बताया जा रहा है जिसकी बाजार में कीमत 3 लाख 70 हजार रुपए बताई जा रही है। दरअसल देवरा गांव में रहने वाले मनमोहन सिंह गोड़ ने अपने खेत की झाड़ियों में छुपाकर लंबे समय से गांजे की खेती कर रहा था।
गांजे के पेड़ गांव के लोगों की नजरों से छिपाने के लिए खेत के चारों ओर गेहूँ लगा रखी थीं, जिससे गांव के लोगों की नजर गांजे के पेड़ पर नहीं जाए। जब्त किए गए पौधों की ऊंचाई दो से तीन फीट है। क्षेत्र में गांजे की अवैध खेती का यह सबसे बड़ा मामला है। पुलिस इस बात की जानकारी एकत्र कर रही है कि आरोपी गांजे की सप्लाई किन-किन जिलों में करते हैं। साथ ही पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

(Visited 104 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT