खली फैक्ट्री में लगी भीषण आग

आसमान छूने को आतुर आग की ये लपटें देवास की खली फैक्ट्री हैं। दरअसल यहाँ रविवार को कृष्णा एग्रो नामक खली फैक्ट्री के अंदर ऑइल टैंक में आग लग गई। और फिर पूरी फैक्ट्री में फैल गई। जिसके बाद आनन फानन में फायर बिग्रेड और 100 डायल मौके पर पहुँची। और आग पर काबू पाया गया। घटना नोट प्रेस थाना क्षेत्र के सिया के पास की बताई जा रही है। जबकि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं लगाया जा सका है। साथ ही हादसे में कितना नुकसान हुआ है। इसका भी अंदाजा नहीं लगाया जा सका है।

(Visited 96 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT