प्रवीण कक्कड़ के घर छापे की पूरी कहानी

प्रदेश के मुखिया कमलनाथ के निजी सचिव प्रवीण कक्कर के घर छापेमारी से पूरे प्रदेश में हलचल मची हुई है। पर यह छापेमारी कैसे शुरू हुई और अब तक आयकर विभाग की टीम को क्या-क्या मिला है। हम आपको बता रहे क्या है पूरा मामला। आयकर विभाग की टीम ने शनिवार रात में ही छापेमारी की तैयारी कर ली थी। और टीम ने रविवार को सुबह होने का इंतजार भी नहीं किया। रात में 3 बजे ही प्रवीण कक्कड़ के इंदौर भोपाल और गोवा समेत कुल 50 ठिकानों पर आयकर विभाग के 300 अफसरों ने छापेमारी की। अपनी इस कार्रवाई में आयकर विभाग की टीम ने प्रदेश पुलिस की बजाय CRPF की टीम की मदद ली। इस दौरान प्रवीण कक्कर के अलावा दिल्ली में मिगलानी के घर में भी छापेमारी की गई है। आयकर विभाग की टीम को प्रवीण कक्कड़ के घर के अलावा उनके रिश्तेदारों के ठिकानों से भी भारी मात्रा में कैश मिला है। सूत्रों की माने तो आयकर विभाग की टीम अब तक कुल 30 करोड़ रुपये बरामद कर चुकी है। आशंका जताई जा रही है कि यह पूरा पैसा चुनाव में इस्तेमाल होने वाला था।

(Visited 82 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT