इन आरोपों से तो मौत भली

वारासिवनी में हार चोरी के झूठे आरोप ने एक महिला की जान ले ली। यह महिला सोनबाटोला की रहने वाली थी। दरअसल महिला के बड़े ससुर के यहाँ हार की चोरी हो गई थी। जिसके बाद उसके बड़े ससुर सहित उनके पूरे परिवार ने महिला पर हार चोरी का इल्जाम लगा दिया। और उसे प्रताड़ित करने लगे। जिसके चलते महिला का जीना दूभर हो गया और उसने जहर खा लिया। जिसके बाद उसके पति ने आनन-फानन में 108 एंबुलेंस को बुलाया पर अस्पताल ले जाते समय ही महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने शव का पेस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया है। और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(Visited 83 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT