अलीराजपुर में पकड़ाया बाइक चोर गिरोहअलीराजपुर की आज़ाद नगर पुलिस को बाइक चोरों को गिरफ्तार करने की बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल आज़ाद नगर में पिछले कई दिनों से बाइक चोरी की वारदातें बढ़ रही थीं लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नही लग रहा था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद पुलिस ने एक टीम बना कर बाइक चोरों की तलाश शुरू कर दी , मुखबिर की सूचना पर पुलिस को कामयाबी मिली और 4 बाइक चोर पुलिस हाथ लग गए। पूछताछ में इन चोरों ने नगर से 4 बाइक चोरियां कबूल की है पुलिस ने इनके कब्जे से चार बाइक जप्त कर ली है ओर अभी और भी बाइक चोरियों का खुलासा होने की उम्मीद है।