Loksabha Election 2019- दमोह से प्रहलाद पटेल ने भरा नामांकन

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। प्रहलाद पटेल का नामांकन दाखिल करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव सहित कई वरिष्ठ बीजेपी नेता दमोह पहुंचे थे। प्रहलाद पटेल ने नामांकन भरने से पहले कृषि उपज मंडी से एक रोड शो निकाला। इसके बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुचकर नामांकन दाखिल किया। प्रहलाद पटेल के रोड शो में बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता और पटेल समर्थक शामिल हुए।

(Visited 159 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT