MP के CM कमलनाथ की OSD प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव और उनके पति मनु श्रीवास्तव के खिलाफ UP के प्रयागराज में केस दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के जॉर्ज टाउन पुलिस स्टेशन में प्रज्ञा श्रीवास्ताव और उनके पति पर संपत्ति विवाद में एक वकील को धमकी देने का आरोप है। लोगों का कहना है कि जहां मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बीजेपी के लोगों को चुन-चुनकर निशाना बना रही है वहीं केंद्र की बीजेपी सरकार के रडार पर CM कमलनाथ के करीबी लोग हैं। कुछ दिनों पहले कमलनाथ के OSD प्रवीण कक्कड़, सलाहकार RK मिगलानी, रिश्तेदार रतुल पुरी, दीपक पुरी और मोजरबियर और अमिरा कंपनी के भोपाल, इंदौर, दिल्ली और गोवा स्थित ठिकानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई हुई थी और अब कमलनाथ की OSD IPS प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव और उनके IAS पति मनु श्रीवास्तव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रयागराज में पेशे से वकील अशोक कुमार ने IAS अधिकारी मनु श्रीवास्तव और उनकी पत्नी प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव पर संपत्ती के विवाद में गाली गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है।