मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार के मंत्री उमंग सिंघार की बयानबाजी तूल पकड़ती जा रही है। अब पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने उमंग सिंघार पर निशाना साधा है। अजीज कुरैशी ने एक बयान जारी करके कहा है कि जिस तरह के हालात मध्यप्रदेश में बने हैं वो बहुत ही खेदजनक और निंदाजनक हैं। कुरैशी का कहना है कि उन्होंने अपने 60 साल के राजनैतिक जीवन में कभी ऐसी घटना नहीं देखी। कुरैशी ने आरोप लगाया कि उमंग सिघार भारतीय जनता पार्टी के दलाल या एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। कुरैशी ने कमलनाथ पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी या जवाहरलाल नेहरू का जमाना होता तो सिंघार को कब का पार्टी से बाहर कर दिया जाता लेकिन कमलनाथ सरकार में अभी तक वो मंत्री पद पर बने हुए हैं।
बाइट- अजीज कुरैशी पूर्व राज्यपाल