महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव- AAP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की सूची

महाराष्ट्र में बीजेपी और कांग्रेस फिलहाल टिकट के बंटवारे पर चर्चा ही कर रहे हैं. उधर आम आदमी पार्टी ने 8 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है. आम आदमी पार्टी ने ब्रम्हपुरी विधानसभा से प्रोमिता गोस्वामी को टिकट दिया है, वहीं पूर्वी जोगेश्वरी से विट्ठल गोविंद को टिकट दिया गया है. करवीर विधानसभा से आनंद दादू, नंदगांव विधानसभा से विशाल वादघुले को टिकट मिला है. कोठरुद विधानसभा से डॉक्टर अभिजित मूरे, चांदीवली से सिराज खान, डिंडोशी से दिलीप तावड़े को टिकट दिया गया है. वैसे आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी अब तक महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कोई कमाल नहीं दिखा सकी है. इस बार देखना होगा कि पार्टी किस तैयारी के साथ चुनावी समर में उतरती है.

(Visited 80 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT