स्वाती मालीवाल का हुआ तलाक

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष और महिला पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ लड़ने वाली स्वाति मालीवाल ने अपने पति नवीन जयहिंद से तलाक ले लिया है. इस बात की जानकारी खुद उन्होंने ट्विटर के माध्यम से दी है. उन्हों एक ट्विट के माध्यम से बताया है कि उनका उनके पति नवीन से तलाक हो गया है. उन्होंने कहा है की कभी-कभी अच्छे लोग एक साथ नही रह सकते है. नवीन के साथ बिताए हुए पल में हमेशा याद करूंगी. बता दें कि स्वाति मालीवाल दिल्ली महिला आयोग की चैरयरमैन है. उन्हें 2015 में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद नियुक्ति किया गया था. इससे पहले स्वाती मालीवाल एक सामाजिक कार्यकर्ता थी. वह हमेशा महिलाओं के लिए आवाज उठाती आई है. साल 2018 में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को लेकर वह दस दिन तक भूख हड़ताल पर बैंठी थी.

(Visited 28 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT