Deepak Bavariya की जगह मध्यप्रदेश प्रभारी बनने वाले Mukul wasnik के लिए पास करने होंगे ये टेस्ट

कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी के मध्यप्रदेश प्रभारी रहे दीपक बावरिया इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. कहा जा रहा है कि अपनी अस्वस्था के चलते बावरिया ने इस पद से इस्तीफा दिया है. जिनके बाद मुकुल वासनिक को ये पद दिया गया है. वैसे कांग्रेस के अनुभवी नेता मुकुल वासनिक के पास केरल, तमिलनाडू और पुडुचेरी का भी प्रभार है. इस लिहाज से मध्यप्रदेश चौथा राज्य है जिसकी जिम्मेदारी मुकुल वासनिक पर है. पर ये जिम्मेदारी संभालना आसान नहीं है. बीते दिनों मध्यप्रदेश में हुई सियासी उठापटक के बाद कांग्रेस के लिए इस सियासी मुश्किल से पार पाना आसान काम नहीं है. सिर पर उपचुनाव हैं. जिसमें ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने की चुनौती है कांग्रेस के सामने. उससे भी बड़ी बात कि कांग्रेस सरकार के गिरते ही ये चैलेंज दे चुकी है कि वो बहुत जल्द सत्ता में वापसी करेगी और कमलनाथ बतौर सीएम पंद्रह अगस्त पर झंडा फहराएंगे. अब कोरोना के चलते झंडावंदन कैसे हो सकेगा ये तो कहा नहीं जा सकता. पर ये तय है कि सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस को एड़ी चोटी का जोर लगाना है जिसके लिए वासनिक को समय बहुत कम मिलने वाला है.

(Visited 163 times, 1 visits today)

You might be interested in