कोरोना के बीच रतलाम में बटी बधाइयां

आज जहाँ एक ओर नया कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने और कुल संख्या बढ़कर 14 होने जाने की मायूसी थी, वही दूसरी ओर कोरोना की जंग में बड़ी राहत वाली खबर भी आई. आज रतलाम मेडिकल कॉलेज के कोविड- हॉस्पिटल में भर्ती 9 मरीज स्वस्थ होकर बुधवार को अपने घर लौट गए. मरीजों ने अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन को व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद भी दिया. इस अवसर पर डॉक्टर्स, नर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित था. स्वस्थ होकर अस्पताल से बाहर निकले मरीजों का कलेक्टर पुलिस अधीक्षक तथा डॉक्टर्स द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया और शुभकामनाएं दी. रतलाम से सुशील खरे कि रिपोर्ट

(Visited 49 times, 1 visits today)

You might be interested in