सनावद में खुशी से क्यों झूम उठे पुलिसकर्मी?

सनावद में कोरोना के कारण जारी लॉक डाउन के बीच पिछले 1 माह से नगर एवं कस्बे में सेवा देने वाले पुलिस कर्मियों के मानसिक तनाव एवं कार्य के बाद वातावरण बदलने के उद्देश्य से संगीत संध्या का आयोजन हुआ. जिसमें जवानों ने करीब 1 घंटे तक अलग-अलग यंत्रों पर संगीत का आनंद ले कर अपने मानसिक तनाव को दूर किया. टीआई राजेन्द्र सोनी ने बताया कि थाने के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कोरोना के कारण अलग-अलग जगहों पर कार्य कर रहे हैं. इसके बाद ड्यूटी का दबाव एवं मानसिक तनाव को दूर करने के लिए यह संध्या का आयोजन किया गया . सनावद से विवेक विद्यार्थी की रिपोर्ट

(Visited 87 times, 1 visits today)

You might be interested in