इतिहास की अनूठी दास्तन को दर्शाता है रायसे का ये किला

भारत में राजाओं के ऐसे कई किले हैं. जो अपने आप में एक अनूठी कहानी समेटे हुए हैं. ये किले भारत की शान तो कहे ही जाते हैं. साथ ही साथ यहां की कुछ ऐसी रहस्यमय बातें भी हैं. जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं. एक ऐसा ही किला मध्य प्रदेश के भोपाल के पास है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां शासन कर रहे राजा ने खुद अपनी रानी का सिर काट दिया था. इसके पीछे एक बेहद ही हैरान करने वाली एतिहासिक कहानी है.इस किले का नाम रायसेन फोर्ट . इस किले का शानदार इतिहास रहा है. यहां कई राजाओं ने शासन किया है. ये किला पहाड़ी की चोटी पर स्थित है .यह प्राचीन वास्तुकला और गुणवत्ता का एक अद्भुत प्रमाण है. बलुआ पत्थर से बने इस किले के चारों ओर बड़ी-बड़ी चट्टानों की दीवारें हैं. इन दीवारों के नौ द्वार और 13 बुर्ज हैं .यहां कई राजाओं ने शासन किया है . जिनमें से एक शेरशाह सूरी भी था .इसे जीतने के लिए शेरशाह ने धोखे का सहारा लिया था. उस समय इस किले पर राजा पूरनमल का शासन था. उन्हें जैसे ही ये पता चला कि उनके साथ धोखा हुआ है तो उन्होंने दुश्मनों से अपनी पत्नी रानी रत्नावली को बचाने के लिए उनका सिर खुद ही काट दिया था . कहते हैं कि शेरशाह सूरी ने इस किले को जीतने के लिए तांबे के सिक्कों को गलवाकर तोपें बनवाईं थी .
#raisen kila
#mpnews
#bhopal

(Visited 66 times, 1 visits today)

You might be interested in