कोरोना संदिग्ध व्यक्ति ने स्वास्थ्य और प्रशासनिक अमले को घंटों किया परेशान

शहर के कटंगा इलाके में एक कोरोना संदिग्ध व्यक्ति ने स्वास्थ्य और प्रशासनिक अमले को घंटों छकाया. दरअसल खुद युवक ने ही प्रशासनिक अधिकारियों को फोन पर सूचना दी और खुद की लोकेशन बताई लेकिन जैसे ही स्वास्थ्य विभाग का अमला उसे लेने कटंगा इलाके में पहुंचा तो वह अस्पताल जाने से इंकार करने लगा. काफी देर तक समझाइश और मान मनौव्वल के बाद युवक इलाज कराने के लिए राजी हुआ. बताया जाता है कि युवक हाल ही में इंदौर से आया था और उसने खुद को कोरोना का संदिग्ध बताकर इलाज की इच्छा जताई थी. कटंगा के जिस इलाके में युवक अपनी लोकेशन बताई उसके आसपास का क्षेत्र कंटेनमेंट जोन है .और इसी क्षेत्र से कोरोना संक्रमित कई मरीज हाल ही में मिल चुके हैं. ऐसी स्थिति में प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों को रवाना किया और कोरोना संदिग्ध बता रहे युवक को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की . जबलपुर से सुमित शर्मा की रिपोर्ट #mpnews #newslivemp #jabalpur #coronavirus #covid19 #lockdown

(Visited 62 times, 1 visits today)

You might be interested in