बीमारी में भी एक्टिव हैं अमिताभ, आराम करते हुए भी कर रहे काम

सदी के महानायक बिग बी की तबियत नासाज हैं. पिछले कुछ दिनों से उनके ट्विटर की सेहत भी खराब सी है. जिस पर हर रोज वो अपनी बीमारी का जिक्र कर रहे हैं. खबरें तो ये भी हैं कि कौन बनेगा करोड़पति और अपनी फिक्र झुंड की शूटिंग से निपटने के बाद वो लंबा ब्रेक ले सकते हैं ताकि रेस्ट कर सकें. उनके परिवार यानि कि जया, अभिषेक और ऐश्वर्या ने भी उन्हें कुछ दिन काम न करने की सलाह दी है. पर अमिताभ हैं कि मानते ही नहीं. बीमारी में भी बिग बी ने ऐसी तिकड़म निकाल ही ली है कि उनका ब्रांड प्रमोशन जैसे तैसे जारी रहे. अमिताभ इन दिनों एक नमकीन का एड कर रहे हैं. घर पर रेस्ट करते हुए कुछ इस अंदाज में ट्वीट कर ब्रांड प्रमोशन कर रहे हैं बिग बी. अब इसे कहते हैं न मार्केटिंग माइंड, आराम का आराम, और कमाई बिन काम.

(Visited 86 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT