ग्वालियर में अगले 7 दिनों तक रहेगा टोटल लॉकडाउन, सिर्फ चिह्नित दुकानें ही खुलेंगी

ग्वालियर में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए अगले 7 दिनों तक टोटल लॉकडाउन किया जाएगा. यह फैसला जिलाप्रशासन ने क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में लिया. लॉकडाउन का पालन कराया जा सके इसके लिए संबंधित अधिकारियों को भी आदेश जारी कर दिया गया है. इस दौरान किराना स्टोर, होम डिलीवरी, दूध, फल, सब्जी विक्रेताओं को सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे तक ही दुकानें संचालित करने की अनुमति होगी.आदेश के मुताबिक अगले 7 दिनों तक जिले में चिह्नित पेट्रोल पंप और मेडिकल नर्सिंग होम ही खुले रहेंगे. इसके अलावा शहर के बाहरी सीमाओं को भी सील किया जाएगा. बिना स्क्रीनिंग के किसी भी व्यक्ति को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. साथ ही बाहर से आने वाले लोगों को 14 दिनों तक होम क्वॉरंटीन किया जाएगा.
#mpnews
#lockdown

#Gwalior

(Visited 56 times, 1 visits today)

You might be interested in