Haryana में मंत्रिमंडल का रास्ता साफ, ऐसे मानी JJP

हरियाणा में कैबिनेट विस्तार का रास्ता साफ हो गया है. चुनाव जीतने के पूरे 18 दिन बात बीजेपी और जेजेपी मंत्रिमंडल पर एकमत हो सकी है. इन 18 दिनों में कई खबरें आती रहीं. कभी खबर आई कि जेजेपी कुछ खास विभागों की जिद पर अड़ी है. जबकि बीजेपी उन विभागों का बंटवारा नहीं चाहती. लेकिन अब खट्टर और चौटाला दोनों एक साथ खुश नजर आ रहे हैं. जो कैबिनेट पर एकमत होने की तरफ इशारा कर रहे हैं. हरियाणा के सीएम होंगे मनोहर लाल खट्टर, और जेजेपी के दुष्यंत चौटाला होंगे उप मुख्यमंत्री. इसके बाद अब बारी आती है मंत्रिमंडल की जिसमें नौ मंत्री बीजेपी के होंगे और दो मंत्री जेजेपी. इस तरह नौ और दो मिलकर हुए ग्यारह. यानि कि खट्टर मंत्रिमंडल ग्यारह मंत्रियों से लैस होगा.

(Visited 76 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT