कुरवाई -तुलाई ना होने से गुस्साए किसानों ने किया चक्का जाम

कुरवाई तहसील की मेहलुआ चौराहा सोसाइटी पर पिछले 12 दिनों से बारदाना नहीं है और तहसील के लगभग सभी तुलाई केंद्रों का यही हाल है किसानों ने बताया कि बार-बार मांग किए जाने के बाद भी बारदाना उपलब्ध नहीं हुआ जिस से किसानों के सब्र का बांध टूट गया और सिरोंज कुरवाई रोड के स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया . किसानों ने आरोप लगाया किस समिति प्रबंधक द्वारा सही जानकारी नहीं दी जा रही है .और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही किसानों ने कहा कि जब तक हमें बारदाना उपलब्ध नहीं कराया जाएगा तब तक हम चक्का जाम बंद नहीं करेंगे. तब मौके पर कुरवाई एसडीएम आरती यादव ने पहुंचकर किसानों की पूरी समस्याएं सुनी और मौके पर तत्काल बारदाना उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया जिससे किसानों ने चका जाम खोला .

(Visited 171 times, 1 visits today)

You might be interested in