श्रावण सोमवार पर महाकालेश्वर में विशेष आरती

श्रावण के पहले सोमवार के दिन आज महाकालेश्वर मंदिर में  बाबा महाकाल की विशेष भस्मारती की गई। भस्मारती के पहले बाबा को जल से नहलाकर महा पंचामृत अभिषेक किया गया जिसमे दूध ,दही ,घी ,शहद व फलो के रसो से अभिषेक हुआ। अभिषेक के बाद भांग और चन्दन से भोलेनाथ का आकर्षक श्रंगार किया गया । तत्पशचात बाबा को भस्म चढाई गई। भस्मिभूत होने के बाद भगवान को वस्त्र धारण कराये गए। और फिर झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े व शंखनाद के साथ बाबा की भस्मार्ती की गई। वैसे तो प्रति वर्ष सावन माह की भस्म आरती में 2,000 से अधिक भक्त शामिल होते हैं परंतु इस बार कोरोना महामारी के चलते श्रद्धालुओं के शामिल होने पर पूरी तरह प्रतिबंध है।

#Madhya Pradesh Live Updates News

#mpnews

#Ujjain

(Visited 51 times, 1 visits today)

You might be interested in