महामारी का संक्रमण रोकने ड्रोन तैनात, ऐसे होगा शहर का सेनिटाइजेशन

कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सरकार से लेकर मन्दसौर जिला प्रशासन तक पूरी तरह से मुस्तैद है। इन्ही प्रयासों के अंतर्गत पूरे देश में जारी लॉक डाउन का अनुपालन कराने के लिए सड़कों पर जहां नियमित रूप से पुलिस द्वारा गश्त लगाई जा रही है व लॉक डाउन तोड़ने वालों को दंडित किया जा रहा है। हालांकि, गलियों में लोगों के जमा होने की सूचना मिल रही है। ऐसे में प्रशासन द्वारा अब ड्रोन कैमरे की मदद से गलियों में नजर रखने के साथ-साथ ड्रोन से ही इन इलाकों में दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है .मन्दसौर से शाहरुख मिर्जा कि रिपोर्ट

(Visited 43 times, 1 visits today)

You might be interested in